फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after being hit by truck, villagers demonstrate by placing corpse

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck, villagers demonstrate by placing corpse
थूपुर-जमैथा मार्ग पर स्थित नाथूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक व चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेने चाहा तो ग्रामीण विरोध करने लगे। ग्रामीण डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। रात आठ बजे तक प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

नाथूपुर गांव निवासी जयप्रकाश (50) अपनी बाइक से बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास विपरीत दिशा से आ रही एक गैस एजेंसी की ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे जयप्रकाश को ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक गति बढ़ाते हुए भागने लगा। करीब एक किमी तक पीछा कर ग्रामीणों ने नाथूपुर चौराहे के पास ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक की पिटाई की। संयोग रहा कि इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो लोग विरोध करने लगे। सूचना पाकर सीओ सिटी जितेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। देर रात तक पुलिस मौके पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed