{"_id":"5f0368c38ebc3e42c701f3a2","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-one-injured-jaunpur-news-vns5343527189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे वाली खबर में जोड़
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
रामपुर: जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन चौराहे के पास सोमवार की शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा अधेड़ घायल हो गया।
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी इश्तेखार अहमद 55 और फखरुद्दीन अहमद 52 किसी काम से रामपुर आए थे। दोनों शाम को पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। वे सिधवन चौराहे के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे इश्तेखार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे फखरुद्दीन अहमद घायल हो ग। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंदिर में चेन स्नेचिंग करते दो महिलाएं हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के करसूलनाथ धाम में सावन माह के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए पहुंचे महिला के गले से चेन खींचते दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि एक महिला मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के छुंछे गांव निवासी नीरा यादव महाराजगंज थाना क्षेत्र के कंधी स्थित अपने अपने मायके से बाबा करसूल नाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए मंदिर गई थी। मंदिर के गर्भगृह में भीड़ बढ़ने पर तीन महिलाएं उसकी चेन खींचने लगी। मीरा के शोर मचाने पर आस-पास की महिलाओं ने दो को पकड़ लिया जबकि उनकी एक साथ फरार हो गई। चौकी प्रभारी तेजी बाजार अजीमुस्लाम का कहना है कि बदलापुर थाना क्षेत्र की दोनों महिलाओं को हिरासत में लखा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर चालान किया जाएगा।
हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
खुटहन। स्थानीय थाने की पुलिस ने गजेंद्रपुर गांव में भूमि विवाद में हुई हत्या के मामले में आरोपी पिता और उसके दो पुत्रों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गजेंद्रपुर गाँव में अशोक यादव और पट्टीदार लक्ष्मीशंकर यादव के बीच चल रहे भूमि विवाद में अशोक के पुत्र अभय यादव (21) की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में लक्ष्मीशंकर उनके तीन पुत्रों सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि आरोपी लक्ष्मीशंकर और उनके पुत्र सूरज और सुरेंद्र यादव कहीं भागने के फिराक में पिलकिछा तिराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो और आरोपित अभी फरार चल रहे है।