फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley

Jaunpur News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 10 Jul 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव के पास सोमवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर पचेवरा गांव निवासी सुनील कुमार गौतम (42) पुत्र स्व. सूरज राम अपनी बाइक से किसी कार्यवश बनरहिया बाग की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वह घायल हो गया। कुछ देर में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार व उप निरीक्षक रमा शंकर पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक सुनील कुमार रोजी रोटी के चक्कर में कुवैत रहता था। अभी 15 दिन पहले ही वह घर आया था। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed