फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after being hit by car, wife injured

Jaunpur News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Fri, 30 Aug 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by car, wife injured
बक्शा। धनियामऊ बाजार के उत्तर एनएच पर बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जौनपुर ले जाते समय पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि 59 वर्षीय पिता जयनाथ यादव, उसकी माता 56 वर्षीय शोभावती देवी को बाइक से धनियामऊ बाजार जा रहे थे। एनएच पर पहुंचते ही तेज गति से जा रहे कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। धक्के से मां और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए जौनपुर ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में पिता जयनाथ की मौत हो गई जबकि माता शोभावती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को थाने पर लाया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed