{"_id":"60981fe88ebc3e80bd09bfcd","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-nephew-injured-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार बुआ की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार बुआ की मौत, भतीजा घायल
Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
सार
- जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा बरगुदर पुल के पास रविवार को बेकाबू सफारी की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी रितेश यादव (18) पुत्र प्रेमचंद अपनी बुआ कलावती देवी (55) पत्नी अमरदेव यादव निवासी सद्दोपुर (बक्शा) को लेकर बाइक से घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
बरगुदर पुल के पास बाइक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सफारी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कलावती की मौत हो गई। रितेश का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंचे थाने के एसआई संतराम यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सफारी को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन