फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike-ridden wife dies, husband injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 14 May 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Bike-ridden wife dies, husband injured
खेतासराय। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गुरैनी बाजार में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में पति को भी चोट आई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव निवासी आनंद गुप्ता की खेतासराय में दुकान है। पत्नी प्रीती गुप्ता गुरैनी बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। शुक्रवार की सुबह आनंद बाइक पर पत्नी को बैठाकर गुरैनी बाजार आ रहे थे। दुकान से कुछ दूर पहले ही पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। प्रीति का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed