फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rally organized for promotion and expansion of postal services

Jaunpur News: डाक सेवाओं के प्रचार और प्रसार के लिए निकाली बाइक रैली

Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rally organized for promotion and expansion of postal services
जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद ने शुक्रवार को अलफस्टीनगंज स्थित मुख्य डाकघर के बाहर डाक सेवाओं के प्रचार के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

बाइक रैली प्रधान डाकघर से निकलकर शाही किला, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल के रास्ते कचहरी, पुलिस लाइन से होते हुए वापस प्रधान डाकघर जौनपुर पहुंची।
इसके अलावा डाक सेवा महा अभियान के पहले दिन शुक्रवार को ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पीएमजी कर्नल विनोद कुमार ने की।
संगोष्ठी में सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ.बृजेश कुमार यादव, व्यापार संघ जौनपुर के चेयरमैन विकास सिंह सहित जौनपुर जिले के व्यापारियों एवं संभावित ग्राहक उपस्थित रहे। इस मौके पर डाक अधीक्षक आरके चौहान, निरीक्षक अनिकेत रंजन, ऋषिराज चौहान द्वारा डाक विभाग की सेवाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि बल्क ग्राहक के लिए आकर्षक छूट, डाक घर निर्यात केंद्र, मीडिया पोस्ट, ई-पोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट, जन सुरक्षा योजनाएं, बचत बैंक योजनाएं, डाक जीवन बीमा व इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा व्यापारियों की सुगमता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जौनपुर के अधिकतर एसबीआई शाखाएं बीएनपीएल में पंजीकरण करा चुकी हैं। ग्राहकों को उनके व्यवसाय के प्रचार-प्रसार के लिए डाक विभाग की मीडिया पोस्ट व डायरेक्ट पोस्ट की सुविधा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed