{"_id":"5d827be78ebc3e93d56cbd6f","slug":"bike-gang-robbing-truck-drivers-jaunpur-news-vns4845622119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से लूटपाट कर रहा बाइक गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों से लूटपाट कर रहा बाइक गैंग
विज्ञापन
ट्रक चालकों से लूटपाट कर रहा बाइक गैंग
एक सप्ताह में विभिन्न ट्रकों से चार लाख लूटने का आरोप
ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मडियाहू। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अराजक तत्वों द्वारा ट्रक ड्राइवरो से मार पीट कर उनसे अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। इस तरह के कई मामलों से तंग आकर बुधवार को विंध्य ट्रक एसोसिएशन मिर्जापुर के अध्यक्ष राजीव चौबे के नेतृत्व में कई ट्रक मालिको ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि मिर्जापुर की तरफ से आ रहे ट्रकों से जमालपुर व शिवपुर के बीच में अराजक तत्वों द्वारा ट्रकों को रोककर अवैध वसूली व चालकों के साथ मारपीट की गई है।
देवरी मड़िहान निवासी लल्लन पाल के तहरीर के अनुसार वह दिनांक 18 सितंबर को 8 बजे सुबह अपनी ट्रक लेकर आ रहा था। शिवपुर बाईपास के पास चार की संख्या में बाइक सवार पहुंचे और ट्रक रोककर ड्राइवर की पिटाई कर 3 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। ड्राइवर द्वारा तुरंत डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली लाई। इसी प्रकार बरकच्छा मिर्जापुर निवासी विपिन कुमार ने भी प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 17 सितंबर को रात अपना ट्रक लेकर आ रहा था। शिवपुर बाईपास के पास पर 6 की संख्या में पहुंचे बाइक सवारों ने ट्रक रोककर ड्राइवर की पिटाई किया तथा ड्राइवर से 5 हजार रुपया छीन लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव चौबे ने बताया कि एक हफ्ते में ट्रको से लगभग चार लाख की वसूली अराजक तत्वो द्वारा की जा चुकी है। कोतवाली पहुंची प्रतिनिधि मंडल में मिर्जापुर ट्रक एसोसिएसन के सदस्य श्याम नारायण पांडेय, उमेश पांडेय, आदित्य तिवारी, बिपिन जायसवाल, बिश्वजीत पाठक, पिन्टू अंसारी, दिनेश तिवारी, अरुण मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।