फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike fell due to being stuck bag in handle, woman died

झोला हैंडल में फंसने से हाईवे पर गिरा बाइक सवार, महिला की मौत

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike fell due to being stuck bag in handle, woman died
जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के निकट बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के गठाना गांव निवासी दयाशंकर यादव अपनी मां प्रभावती (60) को दवा दिलाने के लिए बाइक से वाराणसी गए थे। वहां से दवा दिलवाकर वह घर लौट रहे थे। उन्होंने बाइक की हैंडल में एक तरफ झोला लटका रखा था, जबकि दूसरी तरफ पॉलीथिन में दवा लटका लिया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के निकट पहुंचे थे, तभी बाइक की हैंडल में लटक रहा झोला हैंडल में फंस गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वे बाइस समेत सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठीं प्रभावती के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे दयाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार को गिरते देख आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed