फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collides with wall, youth dies

Jaunpur News: दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with wall, youth dies
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के शिकारपुर मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात जौनपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक की दीवार से टकराने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नेवादा ईश्वरी सिंह गांव निवासी गगन गौतम (23) एक मैरिज हॉल में भोजन बनाने का कामकाज करता है। रोज की तरह मंगलवार को वह शहर के एक मैरिज हॉल में खाना बनाने के लिए गया था। देर रात करीब 11 बजे जब वह जौनपुर से मल्हनी रोड होते हुए घर के लिए जा रहा था। शिकारपुर मोड़ के समीप एक दीवार से टकरा गया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। देर रात जब गगन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह मैरिज हॉल से काफी समय पहले ही निकल चुका था। पता चला कि शिकारपुर के समीप सड़क हादसे में गगन की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed