{"_id":"5d584c978ebc3e89e748f17a","slug":"bike-casualty-dies-in-road-accidents-teacher-injured-jaunpur-news-vns4787422119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवरा अधेड़ की मौत, शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवरा अधेड़ की मौत, शिक्षक घायल
विज्ञापन
सतहरिया/शाहगंज। पवारा थाना क्षेत्र के पवारा बाजार के पास शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। जबकि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के पास खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के सुरतासापुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव (41) बाइक से मुंगराबादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे । वह पवारा बाजार के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर जालौन जनपद के गोहाना थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी अजय तिवारी (32) पुत्र राधाकृष्ण सरपतहां क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार की रात किसी काम से अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। वह शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव के समीप खड़ी ट्रक से टकरा गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उपचार के लिए राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।