फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike accident averted after colliding with train

ट्रेन से टकराकर बाइक हादसा टला बाइक के उड़े परखचे

Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike accident averted after colliding with train
मीरगंज। वाराणसी रेल प्रखंड पर स्थित सरायकंसराय-जंघई रेलवे स्टेशन के बीच वरुणा नदी के समीप आवागमन के लिए अवैध तरीके से बनाए रास्ते पर शुक्रवार की देर शाम एक बाइक रेलवे ट्रैक में फंस गई। इसी समय वाराणसी की ओर से प्रतापगढ़ के तरफ जा रही इंटरसिटी ट्रेन मौके पर पहुंच गई। इससे बाइक के परखचे उड़ाते हुए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

संयोग ही रहा कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। रेलवे की लापरवाही के चलते स्थानीय ग्रामीणों ने यहां से आर-पार जाने के लिए ट्रैक पर अवैध रास्ता बना लिया है। शुक्रवार की देर शाम एक युवक बाइक लेकर पार कर रहा था, उसकी बाइक रेलवे ट्रेक के बीच फंस गई। इसे निकालने का वह प्रयास कर रहा था। इसी बीच वाराणसी से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही इंटरसिटी ट्रेन अपनी ओर आता देख ट्रेक के बीच फंसी बाइक छोड़ वह फरार हो गया। इससे ट्रेन बाइक से टकरा गई और बाइक के परखचे उड़ गए। ट्रेन कुछ दूरी तक बाइक को घसीटते हुए चली गई। ट्रेन रुकने के बाद चालक ने घटना की सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन चालक की सक्रियता से बड़े हादसे से बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ जंघई में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed