फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bijethua Dham kapot will remain closed from today

आज से बंद रहेगा बिजेथुआ धाम का कपाट

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bijethua Dham kapot will remain closed from today
सुईथाकला। श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बने कालिनेमि वधस्थली बिजेथुआ महावीर धाम का कपाट शनिवार से श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए बंद हो जाएगा। बिजेथुआ महावीर धाम में हर शनिवार व मंगलवार को श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आते हैं। जहां कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को कादीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सूरापुर पुलिस चौकी पर बिजेथुआ महावीर धाम मंदिर समिति व व्यापार मंडल सूरापुर इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक किया। जिसमें बिजेथुआ महावीर धाम में मंदिर कपाट 31 मार्च तक बन्द करने का निर्णय लिया गया। चौकी प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि शासन का निर्देश है कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र व समूह में पहुंचने वाले स्थानों पर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोक लगाई गई है। कादीपुर थानाध्यक्ष वंशराज पाण्डेय ने कहा कि सभी लोग इस महामारी से निपटने के लिए आम जनता एवं प्रशासन का सहयोग करें। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए सुरक्षा का विशेष पहल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed