फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big gift, another bridge to be built with 26.98 crores

बड़ी सौगात, 26.98 करोड़ से बनेगा एक और पुल

Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Big gift, another bridge to be built with 26.98 crores
जौनपुर। विकास के पथ पर दौड़ रहे शहर के लोगों को एक और बड़ी सौगात मिली है। गोमती नदी पर बने शास्त्री पुल (नये पुल) के समानांतर एक और पुल बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस पुल की लागत 26.98 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ से जौनपुर होकर प्रयागराज हाईवे (पकड़ी चौराहे तक) को फोरलेन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसकी कार्ययोजना में शास्त्री पुल के चौड़ीकरण के कार्य को शामिल नहीं किया गया था। पुल पर दो लेन ही होने के कारण जाम समस्या बढ़ गई थी। इसे देखते हुए आवास विकास व शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 23 दिसंबर 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा था और वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इसे गंभीरता से लेते हुए नितिन गडकरी ने बीते 23 जुलाई को गिरीश चंद यादव को पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने जांच कराकर उचित कदम उठाने को कहा था। केंद्रीय मंत्री ने जांच कराने के बाद शास्त्री पुल के समानांतर दो लेन का पुल बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा था। इस बीच 12 अक्तूबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वित्तीय स्वीकृति भी दे दी गई है। विभाग की तरफ से जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश भी दिया गया है। राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले कलीबाद में एक पुल की स्वीकृति मिली है। इस तरह से अब गोमती नदी पर पांच समानांतर पुल हो जाएंगे। इससे जिले की अलग पहचान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed