फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Big and small vehicles will not be able to enter the city today

Jaunpur News: आज शहर में नहीं घुस पाएंगे बड़े व छोटे वाहन

Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Big and small vehicles will not be able to enter the city today
बदलापुर। नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने लोगों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोंदी ने बताया कि मतदान के दिन कस्बे के विभिन्न मार्गों पर हुई बैरिकेडिंग के कारण छोटे व बड़े वाहन शहर में नहीं प्रवेश कर सकेंगे। यदि किसी ने नियम के विरुद्ध वाहन को घुसाया तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में खलल डालने की अंदेशा वाले अब तक 1500 लोगों को लाल कार्ड पकड़ाया गया है। लाल कार्ड धारक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान देने के बाद पुन: अपने घर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि पांच हजार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद किया गया है। 100 लोगों पर 110 जी की कार्रवाई तो 15 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। सीओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 25 ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां पर पुलिस की भारी व्यवस्था होगी। पुलिस की 10 क्लस्टर मोबाइल शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सदैव चक्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed