फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BHU to collaborate on agricultural technology and engineering between agro-industries, scientists and farmers

Jaunpur News: बीएचयू में एग्रो इंडस्ट्रीज, वैज्ञानिकों और किसानों के बीच कृषि तकनीक-इंजीनियरिंग पर होगा सहयोग

Thu, 16 Apr 2026 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BHU to collaborate on agricultural technology and engineering between agro-industries, scientists and farmers
बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान में 18-19 अप्रैल को सुबह 9 बजे से एग्रो-इंडस्ट्री, रिसर्चरों और किसानों का सम्मेलन होगा। इंजीनियरिंग, तकनीक और नवाचारों को सामने लाया जाएगा। शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में कृषि उद्योगों, किसान और शिक्षा जगत के बीच समन्वय बनाने के लिए सहमति होगी। किसान, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप, वैज्ञानिक, शोध संस्थान, विद्यार्थी सहित इससे जुड़े लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

तकनीकी सत्र के अलावा पैनल चर्चा, औद्योगिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी होगी। कृषि के आधुनिक स्वरूप, बाजार की संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों को स्पष्ट किया जाएगा। प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और उद्योग जगत के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। प्रदर्शनी दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

आइडिया और आविष्कारों का होगा पिचिंग सत्र
सम्मेलन में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्र, फूड-डेयरी प्रोसेसिंग, मुर्गी पालन और पशुहार सेक्टर में काम करने वाले व्यवसायियों के बीच मंथन होगा। नवाचारों की प्रदर्शनी के अलावा आइडिया और आविष्कारों का पिचिंग सत्र होगा। बाजार संपर्क, तकनीक हस्तांतरण, अनुसंधान सहयोग और किसानों की जागरूकता के लिए बड़ा अवसर मिलेगा। उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अलग-अलग स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने में यह सम्मेलन काफी मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed