फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharat Milap tableaux were taken out with great pomp and show.

Jaunpur News: धूमधाम से निकलीं भरत मिलाप की झांकियां

Fri, 17 Oct 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bharat Milap tableaux were taken out with great pomp and show.
गौराबादशाहपुर के ऐतिहासिक भरत मिलाप में निकली झांकी। संवाद
गौराबादशाहपुर। कस्बे का ऐतिहासिक भरत मिलाप बुधवार की रात धूमधाम से हुआ। श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के मिलन पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर जयकारे लगाए। देर रात कस्बे के गौरा और बंजारेपुर रामलीला व भरत मिलाप समिति के द्वारा जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई। इस दौरान डीजे साउंड की धुन पर युवा नाचते गाते रहे। शोभायात्रा में कई आकर्षक लाग व झांकियां शामिल रहीं। जुलूस का समापन बृहस्पतिवार को सुबह हुआ। शांति व्यवस्था को लेकर, सीओ केराकत अजीत रजक व थानाध्यक्ष प्रवीण यादव टीम के साथ मौजूद रहे। इस मौके नवीन साहू, बबलू, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजित सोनकर, सुजीत जायसवाल, कन्हैया सेठ अमित चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

राम-केवट संवाद, सीता हरण का मंचन
सिरकोनी। सलखापुर में मौनी बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में बुधवार की रात राम-केवट संवाद, सीता हरण व सुग्रीव राम मित्रता का भाव पूर्ण मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले व गोपीपुर प्रधान अखिलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन




मंचन में केवट प्रभू राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है। प्रभु राम कारण पूछते हैं तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरी नौका औरत बन जाएगी तो मैं क्या करूंगा। इसलिए आपके पांव को पखारने के बाद ही बैठा सकता हूं। फिर प्रभु राम की सहमति से उसने उनके पांव पखार कर नौका से नदी पार कराया। इसपर दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। दूसरे दृश्य में रावण ने सीता का हरण किया। मां सीता को बचाने के लिए जटायू और रावण में युद्ध हुआ। पात्रों की भूमिका मुरलीधर वर्मा सौखल, राम अक्षत श्रीवास्तव, लक्ष्मण रौनक सिंह ने निभाई। रामलीला का संचालन प्रवीण कुमार सिंह सोनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed