फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bharat Milap: A tableau featuring Lord Shri Ram, Mother Janaki, Lakshman, and Hanuman

भरत मिलाप : भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की निकाली गई झांकी

Tue, 27 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bharat Milap: A tableau featuring Lord Shri Ram, Mother Janaki, Lakshman, and Hanuman
मुंगराबादशाहपुर में रामदल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की तरफ से निकाली गई शोभायात्रा। संवाद
मुंगराबादशाहपुर।
विज्ञापन

दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मेला महासमिति की ओर से भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और प्रभु हनुमान की अत्यंत आकर्षक झांकी बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, चंद्रशेखर तिवारी, राजकुमार उमरवैश्य नेता और आशीष उमरवैश्य ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और प्रभु हनुमान के स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनकी आरती उतारी। झांकी के महाकाल दल व शिवशक्ति दल पर पहुंचने पर दल अध्यक्षों ने महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू का अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। बहोरिकपुर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ हुई यह भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लवकुश दल चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में दोनों ओर स्थित घरों की छतों से महिलाओं ने रथ पर विराजमान भगवान के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की और श्रद्धाभाव के साथ दर्शन-पूजन किया। प्रतापगढ़ से आई रज्जब अली बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए लोकप्रिय भक्ति गीत जैसे मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, और सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं ने पूरे नगर के वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विश्वंभर दुबे, जगदम्बा जायसवाल, गणेश सभासद, राजीव गुप्ता, राजू दुबे, संदीप केसरी, राजकुमार केसरी, नागेंद्र मोदनवाल, आशीष रानू, राम नारायण साहू, मनोज उमरवैश्य, सौरभ जायसवाल, गोपाल केशरी, राजीव जायसवाल, विनोद चौरसिया, बृजेश मिश्रा, सीके, शिवकुमार लल्ला, सुरेश सोनी, आकाश गुप्ता, आलोक साहू और शिवकुमार लल्ला सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed