फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhajan singer Rahul honored with AI based glasses

Jaunpur News: एआई बेस्ड चश्मे से भजन गायक राहुल का सम्मान

Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhajan singer Rahul honored with AI based glasses
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सक्षम का स्थापना दिवस वाराणसी के एक होटल में हुआ। इसमें जौनपुर से गए दिव्यांग भजन गायक राहुल पाठक को सम्मानित किया गया। इन्हें एआई बेस्ड चश्मा दिया गया और इन्हें जौनपुर सक्षम के कला प्रकोष्ठ का प्रमुख भी मनोनीत किया गया। जौनपुर के कुछ प्रमुख दिव्यांग हितों में कार्य करने वाली संस्थाओं में एक अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की उर्वशी सिंह, सखी वेलफेयर ट्रस्ट की प्रीति गुप्ता, असहाय सेवा समिति फाउंडेशन रवि चौबे, आजाद नेचर ऑफ फ्रीडम पवन एवं गौरव सोनी, रचना विशेष दिव्यांग स्कूल नसीम खान, हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल प्रमोद सैनी, हरिप्रभा वैलनेस ट्रस्ट की सुधाकर दुबे को सम्मानित किया। यह सम्मान मुख्य अतिथि दिव्यांग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय दिव्यांगजन संगठन सक्षम के राष्ट्रीय सह महासचिव अवय गुप्ता ने दिया। जौनपुर सक्षम के अध्यक्ष डा.उत्तम गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed