फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhadohi's team won first place in the 18th Inter School Taekwondo Championship

Jaunpur News: 18वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भदोही की टीम प्रथम

Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's team won first place in the 18th Inter School Taekwondo Championship
खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शामिल प्रतिभागी। आयोजक
जौनपुर। मां लालती ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में 18वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन रविवार की शाम किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। देर रात तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में भदोही की टीम प्रथम, जौनपुर द्वितीय, आजमगढ़ और वाराणसी संयुक्त रूप से तृतीय तथा गोंडा की टीम चौथे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और शहर कोतवाल अनीता सिंह रहीं। प्रतियोगिता में जौनपुर के अलावा वाराणसी, भदोही, आजमगढ़, बलिया और गोंडा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन रखी गई थी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन और मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट के सानिध्य में हर साल जौनपुर में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस दौरान डॉ. अशोक सिंह, डॉ. आशीष मिश्रा, पंकज सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed