{"_id":"791088c75d39c3d8fbbf9212fda4dff6","slug":"benefit-from-the-money-being-given-to-apatron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर अपात्रों को दिया जा रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर अपात्रों को दिया जा रहा लाभ
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
केराकत ब्लाक के बरैछावीर गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान पर धांधली का आरोप लगाते हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को बरैछावीर के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को शिकायती पत्र सौंपा।
डीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि बरैछावीर का चयन डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना में किया गया है। आरोप लगाया कि विकास योजनाओं में धांधली की जा रही है। पैसे लेकर अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिए जाने का आरोप लगाया।
शिकायती पत्र में लोहिया आवास और इंदिरा आवास के कई लाभार्थियों के नाम का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उन्हें गलत तरीके से योजना का लाभ पहुंचाया गया है। कई लाभार्थियों का बैंक पासबुक भी लेने का आरोप प्रधान पर लगाया गया है। जिलाधिकारी ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया है। उधर, इस संबंध में ग्राम प्रधान सुरेंद्र सोनकर का कहना है कि जो लोग उन पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं, उनसे उनकी पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
आरोपों की किसी सक्षम अधिकारी से जांच करा ली जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों में मुख्य रूप से रामसूरत, लुटावन, शोभनाथ, संपत, रामजीत, हवलदार, प्यारेलाल, बीरबल यादव, राजेंद्र यादव, रामप्रसाद, यादव, पप्पू आदि शामिल थे।