फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   beeed pareeksha ke lie kendron par pahunchee saamagree

बीएड परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंची सामग्री

Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
beeed pareeksha ke lie kendron par pahunchee saamagree
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22 के लिए शुक्रवार को केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंच गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का निर्देश दिया। परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तय मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि अभ्यर्थियों को सैनिटाइज करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश कराया जाए। परीक्षा के दौरान किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को सुबह 9 से 12 और अपराह्न 2 से शाम 5 बजे की दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए जौनपुर में कुल 56 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 23500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 33 केंद्रों पर 500-500 और 23 केंद्रों पर 300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उधर, पूविवि से संबद्ध आजमगढ़ जिले में परीक्षा के लिए 64 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 19540 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर शुक्रवार को ही नामिनल रोल, डेस्क स्लिप, केंद्राध्यक्ष की मुहर आदि पहुंच गई। शुक्रवार को ही कुछ केंद्रों पर ब्रीफिंग कर परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए विवि के 21 कर्मचारी लगाए गए थे। नोडल अधिकारी पूविवि के रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेजी गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाते हुए परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed