फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BEd entrance exam will be held at 67 centers

67 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam will be held at 67 centers
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 67 परीक्षा केंद्रों पर 6 अगस्त को दो पालियों में कराई जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को सूचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र प्रतिनिधि एवं प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गए है। प्रत्येक स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराएंगे। परीक्षा की तैयारी बैठक तीन अगस्त को अपराहन 4 बजे कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित की गई है। बैठक में तैनात अन्य संबंधित अधिकारी समय से बैठक में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए तथा परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र प्रतिनिधियों एवं स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं शुचिता बनाए रखने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश को गोमती नदी के दक्षिणी भाग एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्रि को गोमती नदी के उत्तरी भाग में स्थित परीक्षा केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। परीक्षा के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर शांत एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed