फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   B.Ed entrance exam today: More than 32,000 candidates will appear at 62 centres in Jaunpur and Ghazipur.

बीएड प्रवेश परीक्षा आज: जौनपुर और गाजीपुर के 62 केंद्रों पर 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sun, 31 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam today: More than 32,000 candidates will appear at 62 centres in Jaunpur and Ghazipur.
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित होने जा रही है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की देखरेख में होने वाली इस परीक्षा के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। सुचितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल नोडल अधिकारी नामित किए गए हैंं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जौनपुर में कुल 27 केंद्रों पर 17144 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि गाजीपुर जिले के 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर 15340 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षाएं दो पाली में संपन्न होंगी। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और फिर दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए 19 सेक्टर और 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के अधीन जौनपुर और गाजीपुर जनपद के केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए सामग्री देर शाम तक भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया। परीक्षा कराने के लिए डिप्टी रजिस्टार सुनील सरोज को जौनपुर का समन्वयक बनाया गया है। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुचितापूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को लगाया गया है।
परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की कड़ाई से तलाशी ली जाएगी और उनके प्रपत्रों का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
शहर में आज भारी वाहनों की नो-एंट्री -जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 और बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी की गई है। शहर मं गैस, डीजल, पेट्रोल, मेडिकल संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू की गई है। 31 मई को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास, कुत्तुपुर तिराहा, कुत्तुपुर तिराहा, कुत्तुपुर तिराहा, कुत्तुपुर तिराहा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को शाम सात बजे के बाद आगे जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed