फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BEd 27 and LLB exam from 30

बीएड की 27 और एलएलबी की परीक्षा 30 से

Tue, 07 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
BEd 27 and LLB exam from 30
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएड, एलएलबी, एमएड, बीबीए और बीसीए की परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएड की परीक्षा 27 सितंबर और एलएलबी की 30 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह नौ से 12 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 27 सितंबर से होगी। पहले दिन भाषा पाठ्यक्रम, 28 सितंबर को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, निर्देशन एवं परामर्श, मानवाधिकार शिक्षा तथा 29 सितंबर को दूरदर्शी व मुक्त अधिगम, पर्यावरण शिक्षा, शांति शिक्षा की परीक्षा होगी। बीएड द्वितीय वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चार, सात, नौ और 12 अक्तूबर को होगी। एमएड सत्र 2019-21 की सेमेस्टर परीक्षा चार, छह, आठ और 11 अक्तूबर को होगी। एलएलबी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 30 सितंबर, चार अक्तूबर, सात, नौ और 12 अक्तूबर को होगी। एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षा एक, छह, आठ और 11 अक्तूबर को होगी। एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा 30 सितंबर, चार अक्तूबर, सात अक्तूबर व 9 अक्तूबर को होगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। बीबीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा चार, सात, नौ व 11 अक्तूबर को होगी, जबकि बीसीए छठें सेमेस्टर की परीक्षा छह, आठ और 11 अक्तूबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed