फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Beautification of Hanuman temple, work has not started even after five months

Jaunpur News: हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण, पांच महीने बाद भी कार्य शुरू नहीं

Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Hanuman temple, work has not started even after five months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। पर्यटन विभाग की तरफ से बड़े हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धन के आवंटन के पांच माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
रासमंडल के समीप सिपाह मार्ग स्थित बड़े हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण एक करोड़ छह लाख रुपये से 18 माह में कराया जाना था। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को बनाया गया है।

मंदिर नगर क्षेत्र के अलावा दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। गोमती किनारे स्थित यह मंदिर छोटी काशी मंदिर के निकट है।
मंदिर परिसर फिलहाल जर्जर स्थिति में है। हालांकि जारी धनराशि के तहत बाहरी खाली जगह पर एक हॉल, शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 1.06 करोड़ स्वीकृति मिली है, पहली किस्त के रूप में 61 लाख रुपये भी जारी हो चुका है। सुंदरीकरण के प्रस्ताव को 29 जनवरी 2025 को स्वीकृत मिली है। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण की तरफ से तीन माह पहले इसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। बावजूद आज तक कार्यदायी संस्था की ओर से काम शुरू नहीं हो सका। मौके पर चार से छह कमरे बनाए गए थे, इसे गिरा दिया गया। वहीं शौचालय के लिए नींव डाली गई, दिशा कोण ठीक न होने से निर्माण रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed