फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Be careful on the road in the cold, 25 people have lost their lives in road accidents in 22 days.

Jaunpur News: ठंड में सड़क पर बचकर चलें, 22 दिनों में सड़क हादसों में जा चुकी है 25 की जान

Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Be careful on the road in the cold, 25 people have lost their lives in road accidents in 22 days.
जौनपुर। ठंड में सड़कों पर बचकर चलने की जरूरत है। पिछले 22 दिनों में सड़क दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 27 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

नवंबर में सड़क हादसों में 16 लोगों की जान गई थी। दिसंबर माह बीतते समय यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं को पुलिस और यातायात विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि ठंड और कोहरे में गाड़ी संभलकर चलाएं। नशे और ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं यह खतरनाक हो सकता है। सड़क हादसों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो नवंबर में 16 लोगों की मौत हुई थी और 12 लोग घायल हुए थे। लेकिन, दिसंबर में अब तक 46 स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई।

इसमें 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। हादसों में अधिकांश मामलों में दुर्घटना की वजह लापरवाही और ओवर स्पीड बताई जा रही है, क्योंकि कोहरे के धुंध में दूर से दूसरी गाड़ियां नजर नहीं आ रहीं। वाहनों की गति अधिक होने के कारण नजदीक आने पर एक-दूसरे से टकरा जा रही हैं। हालांकि इसपर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग ने पूरे जनपद में 1000 वाहनों पर स्टीकर लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन

साथ ही हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप, होटल और ढाबों को मिलाकर 250 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है कि वह व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed