फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BDC members parade for no-confidence motion against Rampur block chief

रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीडीसी सदस्यों का परेड

Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BDC members parade for no-confidence motion against Rampur block chief
जौनपुर। रामपुर ब्लाक के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम रामप्रकाश से मिलकर उन्हें 57 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर भरे प्रार्थना पत्र दिए, जिसमें से एडीएम ने मौके पर 56 की तस्दीक भी की। वहीं, ब्लाक प्रमुख पुत्र का आरोप है कि कुछ बीडीसी सदस्यों को पैसे का लालच देकर अनपरा के शिवम पैलेज में 15 दिन रखा गया है। दारु और पैसे का लालच देकर उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा है। सभी उनके साथ हैं।
विज्ञापन

रामपुर ब्लाक में 99 बीडीसी सदस्य हैं। यहां से ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी नीलम सिंह ने 55 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल सिंह थे, जिन्हें 44 वोट मिले थे। एक पखवारे से ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच राहुल सिंह के समर्थन में बड़ी संख्या में दोपहर बीडीसी सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, गमछे से घेरकर बस से बीडीसी सदस्यों को लाया गया था। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश के सामने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें 57 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर थे। हालांकि एडीएम के सामने 56 बीडीसी सदस्यों की परेड कराई गई। उधर, इसकी जानकारी होने पर दूसरा पक्ष भी कलेक्ट्रेट में पहुंच गया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई है। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के बेटे विपिन सिंह का आरोप है कि गरीब तबके के कुछ बीडीसी सदस्यों को पैसे की लालच देकर अनपरा के शिवम पैलेज में 15 दिन रखा गया है। दारु और पैसे का लालच देकर उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार के लोग परेशान है। सभी बीडीसी सदस्य मेरे पक्ष में हैं, कुछ बीडीसी मुझसे मिलना चाहते थे, लेकिन कलेक्ट्रेट में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसे लेकर धक्का-मुक्की हुई है। उधर, जानकारी होने पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा, सिविल लाइन चौकी प्रभारी और क्यूआरटी भी आ गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मारपीट नहीं हुई थी लेकिन दूसरे पक्ष के भी आ जाने के बाद मारपीट की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते फोर्स आई। एडीएम ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। 57 बीडीसी सदस्यों में से 56 की तस्दीक की गई है। जबकि एक बीडीसी सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed