फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BDC members demonstrated in front of the bank

बीडीसी सदस्यों ने बैंक के सामने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BDC members demonstrated in front of the bank
खुटहन। क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लाक अध्यक्ष के साथ अभद्रता के विरोध में बीडीसी सदस्यों ने स्थानीय यूबीआई शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया। बैंक में तैनात कर्मचारी और गार्ड पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दो सूत्री मांग पत्र डाक के माध्यम से जिला महाप्रबंधक को भेजा।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप यादव का आरोप है कि उनका यूबीआई में बचत खाता है, जो बंद चल रहा था। उसी खाते को फिर से चालू कराने को केवाईसी फार्म जमा करने वह सोमवार को बैंक शाखा गए थे। वहां एक कर्मचारी और गार्ड ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जबरन शाखा से बाहर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को आक्रोशित बीडीसी सदस्यों ने एक दर्जन की संख्या में बैंक गेट पर पहुंच जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राना यादव, गुड्डू यादव, गिरीश चंद्र मौर्या, रामसुंदर, लालचंद यादव, नरेंद्र, राजन, अमन, बिनय, गुल्लू यादव, विपिन, राजकुमार, महाबल, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed