{"_id":"6a6518486e000ce975047dcb","slug":"bcom-bsc-seats-full-10-sc-seats-vacant-in-ba-jaunpur-news-c-194-1-svns1039-150335-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तालाब के पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तालाब के पट्टे का ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरी कला के डेहरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम समाज के तालाब का कथित रूप से गलत तरीके से पट्टा किए जाने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब पूरे गांव के लिए पशुओं को पानी पिलाने, सिंचाई तथा दैनिक उपयोग का प्रमुख जलस्रोत है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना ग्राम पंचायत की बैठक और ग्रामीणों की सहमति के गांव के एक व्यक्ति के नाम मछली पालन के लिए तालाब का पट्टा कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति तालाब पर आने से रोक रहा है तथा विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे गांव के लोग भयभीत हैं और पशुओं को भी तालाब का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित अनियमित पट्टे को निरस्त करने तथा तालाब को पुनः ग्राम समाज के सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है। इस सरोज, मनोज, श्यामसुंदर, संदीप, शिवा, राधेश्याम, राहुल, राजेश कुमार, राजकुमार, मुकेश, फूलमती देवी, मालती, पिंकी कुमारी आदि शामिल रही।