फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Batch of 2.76 lakh children ready, will get money for shoes

Jaunpur News: 2.76 लाख बच्चों का बैच तैयार, जल्द मिलेगा जूता, ड्रेस का पैसा

Sat, 20 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Batch of 2.76 lakh children ready, will get money for shoes
जौनपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नए शैक्षिक सत्र में जल्द ही जूता, मोजा, स्वेटर, ड्रेस आदि के पैसे दिए जाएंगे। यह धनराशि उनके अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है। धनराशि भेजने के लिए पहला बैच बना लिया गया है। अब जल्द ही सभी के खाते में एक साथ यह धनराशि भेजी जाएगी। पहले बैच में दो लाख 76 हजार 898 छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं में करीब पांच लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन्हें बैच बनाकर जूता, मोजा, ड्रेस और स्वेटर का पैसा दिया जाना है। पहला बैच इसके लिए बना भी लिया गया है। यानी इस बैच के बच्चों की सूची तैयार करके आधार पंजीकरण, आधार सत्यापन आदि कर ली गई है। जो बची है उसे भी जल्द ही कर लिया जाएगा। इसके बाद एक साथ इनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि प्रथम बैच में दो लाख 76 हजार 898 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। उम्मीद है कि धनराशि जल्दी ही पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed