फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bapu through the service market is

सेवा का माध्यम है बापू बाजार

Fri, 23 Dec 2016 12:50 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 23 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bapu through the service market is
सिकरारा के माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय में आयोजित बापू बाजार में खरीददारी करते लोग।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यलाय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि बापू बाजार असहायों के  सेवा का माध्यम है। बापू बाजार के जरिए कम दाम पर जरूरत मंदों को कपड़े व अन्य सामान उपलब्ध कराना ही बापू बाजार का उद्देश्य हैं।
विज्ञापन


वह गुरुवार को माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी परिसर में गुरुवार को बापू बाजार के  उद्घाटन पर बोल रहे थे।   बापू बाजार में छात्रों ने स्टाल लगाकर जरूरतमंद लोगों को प्रतीकात्मक मूल्य पर कपड़े व अन्य सामान उपलब्ध कराया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन


बापू बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर हम सक्षम है तो दीन दुखियों की सेवा अवश्य करें। उनकी सेवा करना भगवान की सेवा के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के शिक्षक छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दें। जिससे वो आगे चलकर देश व समाज में नाम रोशन करें। महाविद्यालय के प्रबंधक डा.समर बहादुर सिंह ने अतितियों का स्वागत किया। अध्यक्षता शाहपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय और संचालन राष्ट्रपति सम्मानि शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।


आभार डा. विजय बहादुर सिंह ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार सिंह, डा.अरुण कुमार चतुर्वेदी, डा. संजय चौबे, हृदय नारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. अखिलेश सिंह, डा. आनन्द सिंह, तिलकराज सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed