फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Banks are reaching people from work

काम छोड़कर बैंक पहुंच रहे लोग 

Sun, 13 Nov 2016 01:14 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 13 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Banks are reaching people from work
\\10.59.8.20\nptest\ps
हजार और पांच सौ रुपये के नोट खाते में जमा करने और उसे बदलने के लिए लोग काम धंधा छोड़ बैंक और डाकघर की की तरफ भाग रहे। बैंकों में निरंतर बढ़ती भीड़ के चलते हालात बद से बदतर हो रहे हैं। शनिवार को बैंक और एटीएम  बूथों पर शुक्रवार की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखी।
विज्ञापन


 तमाम लोग पैसे बदलने के लिए सुबह आठ बजे से ही बैंकों के बाहर लाइन में लग गए। किसी को खेत की जुताई देने के लिए पैसे चाहिए थे तो किसी को अस्पताल में पेमेंट करने के लिए। कोई स्कूल की फींस के लिए तो किसी के सामने घर का खर्च चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


इन तमाम जरूरतों को पूरा करने की खातिर नोट बदलने के लिए घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी बड़ी तादात में लोगों को मायूस लौटना पड़ा। भीड़ के चलते प्रधान डाकघर से लेकर कई बैंक शाखाओं में दो घंटे में ही कैश जवाब दे गया। लाइन में लगे लोगों में धक्का मुक्की, तूतू मैमै होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मशक्त करनी पड़ी। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार यूबीआई की नौपेड़वा शाखा में नोट बदलने के लिए ग्राहकों और शाखा प्रबंधक से हाथापाई तक की नौबत आ गई। थाने से पहुंची फोर्स ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।  दर असल यहां नोट बदलने के लिए लंबी लाइन लगी थी।

कुछ लोगों को नोट बदलकर दिए गए। 11 बजे काउंटर बंद हुई तो लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। कोई चैनल पीट रहा तो कोई काउंटर। बैंक में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई। शाखा प्रबंधक ने शांत रहने को कहा तो बात और बिगड़ गई। कुछ ग्राहकों ने अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए हाथापायी शुरू कर दी।


मौके पर मौजूद पुलिस लाचार दिखी। सूचना पर पहुंची थाने की फोर्स ने स्थिति को संभाला। शाखा प्रबंधक वीएन सिन्हा ने बताया कि चार लाख रुपये कैश मिला था खत्म हो गया। बावजूद इसके भी लोग दबाव बना रहे थे कि नोट बदल लिया जाए। जबकि लोगों का कहना था कि घंटों लाइन में खड़े कराने के बाद उन्हें बताया गया कि कैश नहीं है। 
 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed