{"_id":"5da7674a8ebc3e93ac721f7f","slug":"bank-employees-accused-of-doing-60-thousand-round-goods-jaunpur-news-vns489478645","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों पर 60 हजार गोल माल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों पर 60 हजार गोल माल करने का आरोप
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी पर गोलमाल का आरोप, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंघावल बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करने पहुंचे खाताधारक ने बैंक कर्मचारियों पर 60 हजार रुपये गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक में कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सिंगरामऊ निवासी संजय सिंह ने तहरीर में कहा है कि उनका एसबीआई की सिंघावल शाखा में खाता है। बुधवार को वह काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में 1.33 लाख और एसबीआई में 87 हजार रुपये जमा करने गए थे। एसबीआई में 87 हजार रुपये पर्ची कैशियर को दी और भूल से 1.47 लाख रुपये का बंडल दे दिया। उसने कैशियर को यह बात बताई तो उसने सुना ही नहीं। शाखा प्रबंधक ने शिकायत सुनने के बजाय डांट कर भगा दिया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुशील प्रजापति का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि शिकायतकर्ता ने कितने रुपये कैशियर को दिए हैं। बहरहाल खाताधारक के खाते में 88500 रुपये जमाकर उसकी जमा पर्ची उन्हें दे दी गई है।