फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ban on entry of heavy vehicles on Shastri bridge, repairs will start soon

शास्त्री पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, जल्द शुरू होगी मरम्मत

Sun, 06 Nov 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of heavy vehicles on Shastri bridge, repairs will start soon
शास्त्री पुल पर भारी वाहनों के रोक के लिए लगा बोर्ड। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मोरबी में पुल टूटने से हुए हादसे के बाद जिले का लोक निर्माण विभाग भी पुलों को लेकर सतर्क हो गया है। जर्जर स्थिति में पहुंच चुके गोमती नदी के शास्त्री पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुल के दोनों तरफ बोर्ड भी लगा दिया गया है। पुल की मरम्मत पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द शुरू करायी जाएगी। पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण यातायात व्यवस्था ज्यादा प्रभावित न होने पाए इसके लिए रूट चार्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हो चुके शास्त्री पुल पर खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार से पीडब्ल्यूडी की ओर से भारी वाहनों यानी करीब 10 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहन को पुल पर आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जैनूराम ने बताया कि क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल पर भारी वाहनों से होने वाले खतरे को देखते हुए शुक्रवार से आवागमन पर रोक लगा दी गई है। पुल के दोनों तरफ लोगों के जानकारी के लिए बोर्ड भी लगा दिया गया है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों के लिए बदला गया रूट
इलाहाबाद की ओर से शाहगंज व आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज होते हुए शाहगंज के लिए जाएंगे। अंबेडकर नगर, फैजाबाद, आजमगढ़ जा सकेंगे। मिर्जापुर की ओर से आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन मड़ियाहूं से जलालपुर, थानागद्दी से केराकत, खुज्झी मोड़ होते हुए आजमगढ़ के लिए जा सकेंगे। वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाले भारी वाहन जलालपुर से थाना गद्दी, केराकत से खुज्झी मोड़ होते हुए आजमगढ़ जा सकेंगे। आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहन वाहन प्रसाद तिराहे से केराकत से थाना गद्दी होते हुए जलालपुर जाएंगे। वहां वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ आदि स्थानों पर जा सकेंगे। शाहगंज से की ओर से आने वाले भारी वाहन व ओवरलोड वाहनों के लिए पचहटिया से प्रसाद तिराहा होते हुए केराकत, थाना गद्दी से जलालपुर होते हुए वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर जा सकेंगे।

क्षतिग्रस्त हुआ शास्त्री पुल। संवाद

क्षतिग्रस्त हुआ शास्त्री पुल। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed