फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bamboo cultivation will be done in the district soon, preparations will start

जल्द ही जिले में होगी बांस की खेती, तैयारी शुरू

Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bamboo cultivation will be done in the district soon, preparations will start
जिले के किसान अपनी अनुपयोगी भूमि पर बांस की खेती कर अपनी आय बढ़ाएंगे। इसके लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गईं है। बांस की खेती करने के इच्छुक किसानों के चयन किया जा रहा है। चयनित किसानों को उन्नतशील प्रजाति के बांस बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराकर खेती कराने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इनकी आय में वृद्धि हो सके और उनकी बेकार पड़ी भूमि का सदुपयोग हो सके, इसके लिए मनरेगा योजना के तहत किसानों से उनके निष्प्रयोज्य भूमि पर बांस की खेती करायी जाएगी। इससे किसान बांस को बेचकर अच्छी कमाई कर सकेंगे, इसके लिए सभी सचिवों व रोजगार सेवकों को किसानों का चयन करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में किसानों का चयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। किसानों का चयन होने के बाद स्टीमेट तैयार किया जाएगा। प्राथमिकता के तौर पर पहले खुटहन ब्लाक में बांस की खेती कराने की तैयारी की जा रही है, इसके बाद अन्य ब्लाकों में चयनित किसानों को भी बांस की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed