फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BALLB team stood first in Tug of War, Pharmacy Institute won Major Dhyan Chand Trophy.

Jaunpur News: टग आफ वार में बीएएलएलबी की टीम प्रथम, फार्मेसी संस्थान ने जीती मेजर ध्यानचंद ट्राॅफी

Fri, 30 Aug 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
BALLB team stood first in Tug of War, Pharmacy Institute won Major Dhyan Chand Trophy.
जौनपुर। पद्मभूषण मेजर ध्यान चंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर बृहस्पतिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि के एकलव्य स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। फार्मेसी संस्थान ने मेजर ध्यानचंद ट्राफी जीती।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं के टग आफ वार प्रतियोगिता में बीएएलएलबी की टीम प्रथम, साइंस की टीम द्वितीय एवं बी फार्मा की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के टग आफ वार प्रतियोगिता में एमसीए की टीम प्रथम, बीबीए की टीम द्वितीय एवं बी फार्मा की टीम तृतीय स्थान पर रही। ऐसे ही पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में फार्मेसी के श्याम प्रसाद यादव प्रथम एवं पंकज यादव द्वितीय एवं बीएएलएलबी के सचिन तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के 400 मीटर दौड़ में फार्मेसी के सोनम यादव प्रथम एवं प्रिया पाल द्वितीय एवं बीएएलएलबी प्रिया मौर्या तथा खुषी मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी अलका सिंह चौहान को भी स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के लिए फार्मेसी संस्थान को मेजर ध्यानचंद ट्राॅफी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय एवं परीक्षा नियंत्रक डाॅ विनोद कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रो. प्रदीप कुमार संयोजक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रो.अविनाश पाथर्डीकर की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर उप कुलसचिवगण अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, डाॅ. विवेक कुमार पांडेय, डाॅ. आलोक दास, डाॅ. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed