फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ballast laden uncontrollable truck overturns, driver-turned-injured

गिट्टी लदा बेकाबू ट्रक पलटा, चालक खलासी घायल

Sun, 16 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ballast laden uncontrollable truck overturns, driver-turned-injured
महराजगंज। जंघई से गिट्टी लादकर बदलापुर की तरफ जा रहा ट्रक रविवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव के पास चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जंघई से ट्रक पर गिट्टी लादकर चालक गुड्डू (30) निवासी राजेंद्र नगर थाना कटरा मिर्जापुर व खलासी अरविंद कुमार (32) निवासी यादवपुर थाना मीरगंज बदलापुर की तरफ जा रहे थे। दोपहर में उदयभानपुर के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed