फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bala Lakhander's mobile recovered after four and a half months of murder

हत्या के साढ़े चार माह बाद बरामद हुआ बाला लखंदर का मोबाइल

Fri, 25 Jun 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Bala Lakhander's mobile recovered after four and a half months of murder
नगर पालिका जौनपुर के सैदनपुर वार्ड के सभासद बाबा लखंदर यादव की हत्या के करीब साढ़े चार माह बाद जीआरपी ने उनका मोबाइल फोन बरामद किया है। बदमाशों ने जिस स्थान पर मोबाइल फोन फेंका था वहीं पास के रहने वाले युवक कमलेश सोनकर ने फोन को रख लिया था। उसने फोन में दूसरा सिम लगाकर चालू किया तो सर्विलांस की मदद से पकड़ में आया। जीआरपी ने आरोपी युवक के खिलाफ भी केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सैदनपुर निवासी सभासद बाला लखंदर यादव की एक फरवरी की शाम सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जीआरपी ने हत्यारोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने जिस स्थान पर मोबाइल फोन फेंकने की बात बताई। वहां पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला था। इधर तलाश में जुटी सर्विलांस टीम को पता चला कि मृत सभासद के गुम हुए फोन को दूसरा सिम कार्ड लगाकर चालू किया गया है। एसओ जीआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दरवेश अली निवासी कमलेश सोनकर के पास से मोबाइल फोन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed