फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   baink mainejar samet 63 nae mareej mile

बैंक मैनेजर समेत 63 नए मरीज मिले

Fri, 07 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
baink mainejar samet 63 nae mareej mile
जौनपुर। कोरोना का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को फिर 63 नए मरीज मिले हैं। इसमें कई एक ही परिवार के हैं। शाहगंज में एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो कई पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब जिले में 2629 हो गई है। कुल 34 मौत हुई है। बृहस्पतिवार को 46 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1215 रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए जिले में लगातार अभियान चलाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल समेत सभी ब्लाक सीएचसी-पीएचसी के अलावा मोबाइल टीमें भी अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने जांच कराई। यहां 113 सैंपल लिए गए। शहर के ढालगर टोला, रुहट्टा, वाजिदपुर पश्चिमी, मंडी नसीब खां, अहियापुर, भंडारी स्टेशन, चांदमारी, हरिबंशपुर, नईगंज, सुक्खीपुर, हरखपुर क्षेत्रों में नए मरीज मिले हैं। सीएचसी शाहगंज में 34 लोगों की एंटीजन रैपिड किट से जांच की गई। इसमें एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक व तीन कर्मचारी संक्रमित मिले। पुरानी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल का एक कर्मचारी व गैर जनपद का युवक संक्रमित पाया गया। बीबीगंज बाजार में एक सप्ताह पूर्व व्यवसाई की बहू संक्रमित मिली थी। बृहस्पतिवार को परिजनों की जांच में उनके बेटे व बहू में भी कोरोना की पुष्टि हुई। बीमारी के बाद भी परिवार के लोग किराने की दुकान खोलकर कारोबार कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद कराई। जफराबाद के शेखवाड़ा मोहल्ले में स्थित हाजी हरमैन के मैदान में सीएचसी नेहरुनगर की टीम नेशिविर लगाकर दुकानदारों और कस्बावासियों की जांच की। 119 लोगों में 07 कोरोना संक्रमित पाए गए। टीम में डॉ आनन्द प्रकाश, डॉ भूपेश यादव, डॉ वाइज नफीस अंसारी, रेनू वर्मा, अर्चना सिंह, धनेश दीक्षित, प्रभात कुमार, बृजेश मौर्य आदि रहे। जलालपुर के असबरनपुर, रामनगर ब्लाक के नेवढ़िया, बक्शा के उमरपुर शुक्लागंज में एक ही परिवार के कई सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1394 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 63 पॉजिटिव मिले हैं। नौ सैंपल की खराब गुणवत्ता उसे दोबारा लेकर जांच को भेजा जाएगा। पहले से भर्ती 46 मरीज स्वस्थ भी हुए। कुल 2076 नए सैंपल भी लिए गए। अब तक 48326 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 45815 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन

---
पुलिस ने बंद कराई कस्बे की दुकानें
सिकरारा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चौराहे की सभी दुकानों को बंद करा दिया। सुबह सामान्य रूप से दुकानें खुली। लोग किराना, सब्जी और चाय-नाश्ते की दुकानों पर भीड़ लगाकर खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान एसओ मौके पर पहुंचे। सभी को हिदायत देते हुए दुकानें बंद कराई। कहा कि सिर्फ दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें अग्रिम आदेश तक बंद रहेगी। बता दें कि बुधवार को चौराहे के व्यवसायियों की एंटीजन जांच में एक चिकित्सक सहित तीन कोरोना पॉजिटिव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक सप्ताह के लिए बंद हुई दस दुकानें
जौनपुर। बार-बार हिदायतों के बावजूद बिना मास्क लगाए आ रहे ग्राहकों को सामान बेचने वाले दस दुकानदारों को डीएम ने दंडित किया है। इनकी दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद करा दी गई हैं। इसमें ओलंदगंज का आशीष मोबाइल शॉप, मौसम मो-बाइल कवर शॉप, कौशिक मोबाइल सेंटर, बी-टेलीकाम, अभिषेक मोबाइल व रिपेयरिंग सेंटर, सैमसंग म्यूजिक महल, बाबाजी किराना स्टोर, मोती ड्रेसेज, जहांगीराबाद में दीपांशु ड्रेसेज, सिंह मेडिकल स्टोर शामिल हैं। डीएम ने बताया कि इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। निरीक्षण के बाद सभी को एक सप्ताह के लिए दुकान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed