फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bahubali Dhananjay Singh's wife Srikala gets the biggest win

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को मिली सबसे बड़ी जीत..

Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bahubali Dhananjay Singh's wife Srikala gets the biggest win
जौनपुर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सबसे बड़ी जीत बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को मिली है। उन्होंने 11293 मतों के अंतर से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को शिकस्त दी है। जीत के बाद धनंजय के समर्थक खुशी से लबरेज रहे। उधर, कई दिग्गजों को चुनाव में मुंह की भी खानी पड़ी है।
विज्ञापन

सिकरारा ब्लाक के जिला पंचायत के वार्ड नंबर 45 से पूर्व सांसद ने अपनी पत्नी श्रीकला सिंह को मैदान में उतारा था। इसी सीट से निवर्तमान अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमार देवी भी मैदान में थीं। महिलाओं के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इस सीट के परिणाम को अहम माना जा रहा था। रविवार को शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से ही श्रीकला सिंह ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। देर रात अंतिम राउंड की गणना पूरी होने पर श्रीकला सिंह को 14827 मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी देवी 3524 मत ही प्राप्त कर सकीं। श्रीकला को 11293 रिकार्ड मतों से जीत मिली है। श्रीकला को अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद समर्थक इसी उत्साह में तैयारी में जुट गए हैं। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव की पुत्रवधु उर्वशी यादव वार्ड नंबर 51 से प्रत्याशी थीं। उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस वार्ड से बसपा समर्थित प्रीती पाल ने बाजी मारी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह सुईथाकला ब्लाक से भाजपा के समर्थन से मैदान में थीं। उन्हें भी करारी शिकस्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed