फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badminton and tug-of-war players were honored

Jaunpur News: बैडमिंटन और रस्साकसी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Badminton and tug-of-war players were honored
मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ।स्रोत:पूविवि
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। प्रतियोगिता में बैडमिंटन और रस्साकसी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं, प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ फिट इंडिया के तहत खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खेल में भाग लेने की शपथ दिलाया। समस्त खेलों में प्रतिभाग करते समय खेल भावना का ध्यान रखेंगे। खेल के मैदान में खेल के समय सच्ची खेल भावना से खेलेंगे, जिससे हमारे विश्वविद्यालय का मान एवं सम्मान बढ़े। कुलपति ने खेल की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में स्थापित करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने खेल कौशल को और बेहतर बनाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवन, खेल भावना का ध्यान रखने का संदेश दिया। बैडमिंटन पुरुष एवं महिला, योगाभ्यास पुरुष एवं महिला, रस्साकसी पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रो. शेखर सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. मनोज पांडेय, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed