फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur-Prayagraj road closed from today for 11 months and 14 days

Jaunpur News: 11 माह 14 दिनों के लिए आज से बदलापुर-प्रयागराज मार्ग बंद

Wed, 18 Sep 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Badlapur-Prayagraj road closed from today for 11 months and 14 days
जाैनपुर। बदलापुर में जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के भलुआही गांव स्थित रेलवे क्राॅसिंग 23-सी पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते 17 सितंबर से बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों का आवागमन 11 महीने 14 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों का रूट डायवर्ट करके कलिंजरा-तेजीबाजार होते हुए लोहिंदा चौराहा और महराजगंज से राजाबाजार होकर अमरगढ़ के रास्ते ढकवा होकर जाएंगे। कार्यदायी संस्था के जेई मुहम्मद ताबिस ने बताया कि इस क्राॅसिंग पर दो लेन उपरिगामी सेतु निर्माण के चलते 31 अगस्त 2025 तक बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। आज से रुट डायवर्ट कर दिया गया है। ताकि वाहनों के आवागमन में असुविधा न हो। बताते चलें कि इस फ्लाई ओवर के निर्माण से लोगों को रेलवे क्रासिंग 23-सी पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

....................................................

डायवर्जन के पहले दिन परेशान हुए राहगीर

श्रीकृष्णनगर स्टेशन के 23-सी क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर 17 सितंबर से बदलापुर-प्रयागराज मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। सड़क के दोनों तरफ लोहिंदा और बदलापुर में बैरिकेटिंग देख दूर से आ रहे यात्री परेशान होकर परिवर्तित मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हैं तो बीच से बड़ी-गाड़ी लेकर घुसे ग्रामीणों को भी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed