फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur Mahotsav: Artists staged a captivating performance of the killing of Mahishasura.

Jaunpur News: बदलापुर महोत्सव ः कलाकारों ने महिषासुर वध का किया मनमोहक मंचन

Wed, 08 Nov 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Badlapur Mahotsav: Artists staged a captivating performance of the killing of Mahishasura.
बदलापुर। तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बंगाल के कलाकारों ने महिषासुर वध प्रसंग का मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर आधारित लेजर शो दिखाया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मैनेजर शशि द्विवेदी की टीम ने थीम सांग प्रस्तुत कर किया। इसके बाद गुजरात के कलाकारों ने ओडीसी एवं कत्थक नृत्य प्रस्तुतकर समा बांध दिया। हिमाचल पुलिस ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बंटोरी। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बदलापुर महोत्सव प्रदेश की शान है। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, विधायक राजबाबू उपाध्याय, ब्लाॅक प्रमुख पति विनय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से सराबोर रहा इंदिरा चौक
बदलापुर। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या पर महोत्सव स्थल सहित इंदिरा चौक दूधिया रोशनी से सराबोर रहा। इंदिरा चौक से महोत्सव स्थल तक आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
बदलापुर। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित महोत्सव में बुधवार को दूसरे दिन विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काट कर स्टाल का उद्घाटन किया। सुबह 11 बजे से अपरान्ह पांच बजे तक स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गी। विधायक ने शिक्षा, बाल विकास परियोजना, विभाग, पशुपालन आदि विभाग की जानकारी भी ली। विधायक के साथ महराजगंज के ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुधीर सिंह, बीईओ शैलेंद्र त्रिपाठी, डा. यामिनी सिंह, रानी सिंह, सरिता यादव, अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed