फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badgers opened buffalo with pegs, villagers jammed

खूंटे से भैंस खोल ले गए बदमाश, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 21 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Badgers opened buffalo with pegs, villagers jammed
फोटो -
विज्ञापन

असलहा दिखा खोल ले गए
भैंस, ग्रामीणों ने लगाया जाम
- डेल्हुपुर गांव में नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
- गुस्साए ग्रामीणों ने बजहां चौराहे पर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सर्द रातों में मवेशी चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाश डेल्हूपुर गांव में खूंटे से बंधी दो भैंस खोल ले गए। गृहस्वामिनी उठीं तो उसे असलहा दिखाकर चुप करा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने बजहां चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने एक सप्ताह में बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
डेल्हूपुर गांव निवासी राजबहादुर यादव के घर के बाहर पशुशाला में मवेशी बंधे थे। मंगलवार की रात पिकअप पर सवार पांच और कार सवार दो लोग आए। सभी नकाब पहने हुए थे। पशुशाला में बंधी दो भैंसों को खूंटे से खोलने लगे। आहट सुनकर राजबहादुर की पत्नी कलावती की नींद खुल गई। उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दो भैंस पिकअप में लाद तेजीबाजार की ओर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मुनीम प्रजापति का पुत्र रितिक ने चौराहे तक तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कलावती, रोहित, निर्मला, रीता, सावित्री, कमला, रेखा, अरुण, संतोष, प्रदीप, लल्लन आदि ग्रामीणों ने बजहां चौराहे के पास तेजीबाजार-बंधवा मार्ग को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस की निष्क्रियता से मवेशी चोर सक्रिय हुए हैं। जाम की सूचना पर एसओ अरुण कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह में बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उन्होंने बजहां चौराहे पर पिकेट बनाकर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed