फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Back paper, marks improvement exams from third week

Jaunpur News: बैक पेपर, अंक सुधार की परीक्षाएं तीसरे सप्ताह से

Sun, 08 Oct 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Back paper, marks improvement exams from third week
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बैक पेपर और अंक सुधार की परीक्षा अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केद्रों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारीकर सुचितापूर्ण परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने को कहा गया है। परीक्षा समय से कराने के साथ ही सत्र को नियमित करने पर बल दिया जा रहा है। बैक पेपर की व अंक सुधार की परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म के साथ मूल अंकपत्र संलग्न करना जरूरी है। ऐसे छात्र जो बैक पेपर व अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं संबंधित कालेज उनका डिटेल विश्वविद्यालय को समय से उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 स्नातक के बीए, बीएससी, दूसरे और तीसरे वर्ष के परीक्षार्थी अपने एक विषय के समस्त प्रश्नपत्रों अथवा दो विषय के अधिकतम तीन प्रश्नपत्रों बैक पेपर, अंक सुधार की परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की सूची तैयार कर इसी सप्ताह विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र भेजने का निर्देश परीक्षा विभाग को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed