फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Baba Saheb, the architect of the Constitution, was remembered and a pledge was taken to follow his ideals

Jaunpur News: याद किए गए संविधान के शिल्पकार बाबा साहब, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Wed, 15 Apr 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb, the architect of the Constitution, was remembered and a pledge was taken to follow his ideals
चंदवक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंबेडकर जयंती, निकला भव्य जुलूस। स्रोत-संवाद
जौनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयाें, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के प्रमुख बाजारों व शहर के प्रमुख मार्गों पर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर उनके विचारों से जुड़ी आकर्षक झांकी निकली गई। शहर के कलेक्ट्रेट तिराहे पर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने माल्यार्पण किया। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। सुजानगंज : शांतिनगर बाजार स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सीमा द्विवेदी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कहा कि बाबा साहब ने हमें दुनिया का सबसे मजबूत संविधान दिया। मुंगराबादशाहपुर :
विज्ञापन

मोहल्ला सिपाह स्थित आंबेडकर नगर में सर्ववैश्य समाज सहित विभिन्न संगठनों ने आंबेडकर मनाई। इस मौके पर प्रतिमा निर्माण करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। केराकत : तहसील क्षेत्र में सरकी, सेनापुर, सिहौली, नरहन, सुल्तानपुर, बंजारेपुर व सूरतपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बदलापुर: घनश्यामपुर, लेदुका, बदलापुर खुर्द, बटाऊबीर, उसराबाजार, रामनगर, तियरा आदि स्थानों पर बाबा साहब की जयंती पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जगह-जगह जुलूस और गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया। शाहगंज :
विज्ञापन

नगर के आंबेडकर नगर मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो जेसीज चौक, कोतवाली चौराहा, लोहा मंडी, एराकियाना, पक्का पोखरा, घास मंडी चौक, श्रीरामपुर मोहल्ला होते हुए रोडवेज मार्ग से गुजरकर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर समेत भारी पुलिस बल के साथ नगर में लगातार भ्रमण करते रहे। सिंगरामऊ :
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कबेली व बघाड़ी गांव सहित कई गांवों में डॉ. आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बरईपार : गोहदा, सिरसी, जीरकपुर, चौराहा, सकरा रामपुर, कपूरपुर, विश्पलपुर, अधकचा एवं बंगालीपुर समेत आसपास के गांवों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। सिकरारा, गौराबादशाहपुर, नेवढि़या, शाहगंज, सुइथाकला, मुफ्तीगंज, खुटहन, रामनगर, रामपुर, सुरेरी, तेजी बाजार आदि क्षेत्रों में भी धूमधाम से डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय पर और जिले के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, जिला महामंत्री अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह आदि रहे। सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में सपा जिला कार्यालय पर सपाजनों ने आंबेडकर जयंती को समानता व ज्ञान दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपाजन नगर के आंबेडकर तिराहे के समीप जिलाधिकारी आवास आंबेडकर पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समता, समानता एवं सामाजिक न्याय का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक मो. अरशद खान, हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, दीपचंद राम, श्याम बहादुर पाल आदि रहे।

चंदवक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंबेडकर जयंती, निकला भव्य जुलूस। स्रोत-संवाद

चंदवक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंबेडकर जयंती, निकला भव्य जुलूस। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article