फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Baba Saheb got his rights to the victims

बाबा साहेब का पीडितों को दिलाया उनका अधिकार

Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb got his rights to the victims
01- भमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर आंगेडकर तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन करते एमए? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने उन्हें नमन किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए उनके व्यक्तिव-कृतित्व पर चर्चा की। समता मूलक समाज की स्थापना का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

पूविवि में कुलपति कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने कहा कि डॉ.आंबेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, चीफ प्राक्टर डॉ.संतोष कुमार, विशेष कार्याधिकारी डॉ.केएस तोमर मौजूद रहे। भाजपा की ओर से शहर के आंबेडकर तिराहे पर एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ.आंबेडकर की पहचान न्यायवादी, समाज सुधारक और प्रखर राजनेता के रूप में है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्र, चेयरमैन डीसीएफ धनंजय सिंह उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी ने ऽआम आदमी सहारा किचनऽ की शुरुआत की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के आवास पर बनाया गया है। 50 लोगों का लंच पैकेट बनाकर सर्व विजय सिंह के साथ जरूरतमंदों को वितरित किया। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभासद आलोक कुमार गुप्त, बृजेश कुमार गुप्त, रामलखन, नवरत्न, प्रकाश, राजीव जायसवाल, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। मुफ्तीगंज: डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विकास तिवारी एडवोकेट, चुनमुन राय, बेचन राय, शिवशंकर राय, नमोनाथ शर्मा, संजय दुबे आदि रहे। जफराबाद: क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में धीरज यादव, बृजेंद्र कुमार पटेल, अजीत यादव, अमन पटेल, सत्यम् सिंह पटेल आदि रहे। उधर, गुतवन गांव में जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी ने जरुरतमंदों में दो कुंतल दूध वितरित किया। सिकरारा: शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के चौरा मोहन दास गांव स्थित आवास पर डॉ.आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। जलालपुर: आनंद आरोग्य आश्रम के संचालक डॉ.बीराज आनंद के आवास पर जयंती के बाद 250 लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया। इस मौके उर्मिला आनंद, सूरज आनंद, डॉ.बालकृष्ण आनंद उपस्थित रहे। धर्मापुर: क्षेत्र के मोहिऊद्दीनपुर गांव निवासी ऋषि यादव सात गरीब बच्चों के पढ़ाई लिखाई का जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। गौराबादशाहपुर: क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में ग्राम प्रधान सुजीत जायसवाल के निर्देशन में जयहिंद, नीरज कुमार, भोला चौबे आदि ने जयंती मनाई। मछलीशहर: नगर के गंगा पैलेस में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह व मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राजेश सिंह, पवन गुप्ता, फ़हमी रिजवी, डॉ.रामचंद्र बिंद, सुजीत जयसवाल, जयानंद चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लॉक डाउन तोड़कर जयंती मनाने निकले नेता
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पीएम और सीएम ने पर्व, त्योहार व जयंती समारोह को घर में ही मनाने की अपील की थी। लोगों से लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने को कहा था। मंगलवार को डॉ.आंबेडकर की जयंती अवसर पर जगह-जगह लॉक डाउन तार-तार होता रहा। खुद भाजपाई लॉक डाउन तोड़कर जयंती मनाने घरों से बाहर आ गए। आंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह समूह में एकत्रित होकर जयंती मनाई गई। लॉक डाउन तोड़कर दिन भर कार्यक्रम होते रहे, मगर प्रशासन इससे बेखबर बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। अगर किसी ने नियम तोड़ा है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed