फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Azamgarh's youth who came to meet his girlfriend was beaten to death

प्रेमिका से मिलन आए आजमगढ़ के युवक की पीटकर हत्या.

Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh's youth who came to meet his girlfriend was beaten to death
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के नटौली गांव में प्रेमिका से मिलने आए आजमगढ़ निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने पीटकर मार डाला। उसके दूसरे साथी को भी चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा साथी दोस्त के शव को बाइक पर लादकर आजमगढ़ के सरायमीर रंगडीह ले गया। पुलिस प्रेमिका और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन

जिले से सटे आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी पंकज (22) की रिश्तेदारी जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के नटौली गांव में है। अपने रिश्तेदारी में पंकज अक्सर आता था। शुक्रवार की देर रात पंकज अपने दो साथियों अजीत व हरेंद्र के साथ बाइक से आया। नटौली गांव में रह रही बुआ के घर से करीब तीन सौ मीटर पहले एक दोस्त को बाइक के पास खड़ी कर दूसरे दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए राधा कृष्ण मंदिर के पास गया। वहां उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने पंकज और उसके साथी अजीत को पीटकर घायल कर दिया। उनका तीसरा साथी हरेंद्र ने दोनों को लेकर बाइक से वहां से भागा लेकिन रास्ते में पंकज की मौत हो गई। अजीत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर प्रेमिका और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed