फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ayushman Golden Card to be made of 500 migrant families

500 प्रवासी परिवारों का बनेगा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड

Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Golden Card to be made of 500 migrant families
जौनपुर। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रांतों से आए 500 प्रवासी परिवारों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। जिन प्रवासियों का कार्ड बनाया जाना है, शासन ने उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। कार्ड परिवार के मुखिया का बनेगा, जिसके माध्यम से अन्य सदस्यों को लाभ मिलेगा। चयनित परिवार जिले के किसी भी अस्पताल में किसी भी बीमारी का पांच लाख तक का इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद मुंबई, गुजरात, दिल्ली समेत दूसरे प्रांतों से ट्रेन, बस और निजी वाहनों से जिले में तीन लाख से अधिक प्रवासी परिवार आए हैं। दूसरे प्रांतों से इन परिवारों को इलाज कराने में किसी तरह की परेशानी हो, इसके लिए उन्हें आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है। शासन से प्रवासी परिवारों की सूची मिलने के बाद उन्हें गोल्डन कार्ड देने के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करा दी जाएंगी। गोल्डन कार्ड मिलने के बाद प्रवासी परिवारों को इलाज कराने के लिए कहीं भटकना नहीं पडेगा।
विज्ञापन

आयुष्मान के लिए 33 अस्पतालों का हुआ है चयन
जौनपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहर चयनित परिवार को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले में 33 अस्पतालों का चयन किया गया है। इसमें 24 सरकारी और 9 निजी अस्पताल शामिल हैं। आयुष्मान योजना के तहत जिले में कुल 186688 लोगों को चयन पूर्व में हुआ है। जिसमें से 157449 लोगों को गोल्डन कार्ड बनाकर दे दिया गया है। अब कुल 4163 लोगों जिले में चयनित विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से चयनित 500 प्रवासी परिवारों की सूची आई है। इन परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। चयनित परिवार जिले के किसी भी आयुष अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। चयनित परिवारों को शीघ्र ही गोल्डन कार्ड बना कर मुहैया करा दिया जाएगा।
- डॉ. आरके सिंह, प्रभारी आयुष्मान योजना जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed